March 27, 2026

Join With Us


डॉ. अशोक कुमार वर्मा को मंडल का सर्वोच्च सम्मान से किया विभूषित

हरियाणा पुलिस में नियुक्त एकमात्र अधिकारी जो रक्तदान के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं






करनाल। न्यूज डेस्क । करनाल वासी डाॅ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा किय गए सराहनीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिए "मानव मित्र" पुरस्कार से विभूषित किए गए। मानव मित्र मंडल हरियाणा की एकमात्र संस्था है जो समय समय पर राष्ट्र सेवा को समर्पित विभूतियों को मानव मित्र पुरस्कार से सम्मानित करती है। इस कड़ी में मानव मित्र मंडल द्वारा डॉ. अशोक कुमार वर्मा का चयन "मानव मित्र पुरस्कार" के लिए किया गया। मानव मित्र मंडल के प्रधान डा. भारतेंदु हरीश ने बताया कि डाॅ. अशोक कुमार वर्मा हरियाणा पुलिस में नियुक्त एकमात्र अधिकारी हैं जो रक्तदान के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 1989 से रक्तदान के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ वे 182 बार रक्तदान 89 बार प्लेटलेट्स और 1 बार प्लाजमा दान कर चुके हैं। 583 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर 20921 रक्तदान के माध्यम से 62763 लोगों का जीवन बचा चुके हैं। नशामुक्त अभियान को लेकर वे हरियाणा भर में साइकिल पर चलते हैं।


हरियाणा में नशामुक्त जागरूकता अभियान के अंतर्गत 3500 से अधिक नशे के विरुद्ध कार्यक्रम कर चुके हैं जिसमें 18 लाख से अधिक लोगों को जागरूक करने के साथ साथ संकल्प दिलवा चुके हैं। 576 से अधिक लोगों को नशामुक्त करने का सराहनीय कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2023 और 2025 में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा में पुलिस की ओर से साइक्लोथॉन में अग्रणी पंक्ति में रहकर नशामुक्त का संदेश दे चुके हैं।


पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत वे 17500 से अधिक पौधे रोपित कर चुके हैं। रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे एक कवि और लेखक के रूप में समाज और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। नशे के विरुद्ध अनेक कवितायेँ और लेख लिख चुके हैं जो विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रहे हैं।


इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत सहायक कुलसचिव दविन्द्र सचदेवा, प्रोफेसर अनीता नैन, नरेश चंद्र, नरेश मेहता, डॉ. अरुण धीमान, प्रवीण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।      




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE