भिलाई। नयमुद्दीन खान | भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की पहली एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने एक गरिमामय आयोजन में अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माह मार्च अथवा उसके पूर्व भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से निवृत्त हुए सदस्यों को ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सेवानिवृत्त सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान कर सोसायटी में जमा उनकी निधियों का खातादेय चेक प्रदान किया। इस दौरान मिश्र ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसायटी ने बीएसपी कर्मियों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है,वह सभी वरिष्ठ कर्मियों की बदौलत है। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों के स्वस्थ,सुखमय एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
आयोजन में रिटायर कर्मियों ने सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज की खुल कर सराहना की। इन वरिष्ठ कर्मियों ने समवेत स्वर में कहा कि यहां ऋण वितरण और डिविडेंड देने का सिस्टम बेहतरीन है। इन रिटायर कर्मियों में वाटर मैनेजमेंट के सुनील कुमार रावत सहित कई अन्य ने भी सोसाइटी की कार्यप्रणाली और स्टाफ के व्यवहार की सराहना की। अपने अनुभव बांटते हुए इन पूर्व कर्मियों ने कहा कि यहां लोन बिना किसी देरी के शीघ्र मिलता रहा और किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं रही।
इस अवसर पर रिटायर कर्मियों में मानव संसाधन विकास विभाग से डेनिस क्रिस्टी, रिफ्रैक्टरीज इंजीनियरिंग विभाग से राधेश्याम,स्टोर्स से देवानंद साहू,सिंटर प्लांट-2 से विजय कुमार,पावर सिस्टम से गुरुदत्त देशपांडे,सीईटी से एमवीएस गुरुनाथ,बिजनेस एक्सीलेंस से सुनील देशमुख,प्लांट गैरेज से पीतांबर लाल, ओएचपी से पतिराम ठाकुर,ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से महेंद्र सिंह, जनरल एस्टेब्लिशमेंट डी कामराजू,दल्ली माइंस से राजेंद्र सिंह,एसएमएस-2 वाई दिलेश्वर राव,प्लांट गैरेज से हेमेंद्र कुमार सोनवा,मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से गोपीचंद,स्टोर्स से अनंतराम रमेश,एलएनडीपी से धर्मदास,मनोहर लाल ठाकुर,महाराणा प्रताप और ध्रुव कुमार को ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर संचालक मंडल के उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा,तथा सदस्य हरिराम यादव, नीरजा शर्मा,विनोद वासनिक,जे.के.गहिने और पवन साहू सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन संस्था के प्रबंधक एम.मुरलीधर व आभार प्रदर्शन वरिष्ट सहायक चंचल प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया।
-