April 20, 2026

Join With Us


भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर अंबेडकर की 135वीं जयंती गई मनाई

चारगांव रामटेक में प्रबोधन में चमके ,तन्हा नागपुरी व राहुल शामकुवर




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। रामटेक के चारगांव में भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 135, वी जयंती के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा एवं सम्यक विहार समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14, अप्रेल की शाम 6,30, बजे एक प्रेरणादाई सार्वजनिक व्याख्यान का किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन रिहान अस्पताल के संचालक डा प्रदीप बोरकर के हस्ते हुआ। सबसे पहले समाज सेवी एड प्रफुल्ल अंबादे ने अपने प्रास्ताविकी  के पहले सम्यक बोध्द विहार में भगवान बुद्ध और बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके सामुहिक वंदना की पश्चात आयोजित कार्यक्रम के रूप रेखा पर प्रकाश डाला और मंचासिन मेहमानों का इस अवसर पर स्वागत सत्कार किया, उल्लेखनीय है। 

कि इस मौके पर चारगांव के मेधावी छात्र छात्राओं का विशेष सत्कार भी किया गया , बहरहाल प्रमुख वक्ता व समाज भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध कवि तन्हा नागपुरी ने उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम में कवि व साहित्यकार राहुल शामकुवर ,एड प्रफुल्ल अंबादे,साकशोधन कडबे,नत्थु घरजाळे, जगदीश सांगोडे, अविनाश शेन्डे, रघुनाथ सहारे, संघमित्रा अंबादे,अजय खेडगरकर, एवं रीपु चौरसिया प्रमुखतासे उपस्थित थे।

अपने संबोधन में डा तन्हा नागपुरी ने डा बाबासाहेब के जीवन और विचारों पर प्रबोधनात्मक प्रकाश डालते हुए कहा कि, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए उनके विचारों को आत्मसात करना आवश्यक है, उन्होंने कहा सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम वंचित और जरुरतमंद लोगों की सहायता कर उनके बताए मार्ग पर चले, कार्यक्रम में कवि राहुल शामकुवर ने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया, कार्यक्रम के सफलता के लिए पूनम अंबादे,हर्षल साखरे,अश्विन ढवळे,पंकज अंबादे, रीतेश गोंडाने,आकाश टेबेकर, गौतम सांगोळे,प्रवीण अंबादे, एवं धर्मेंद्र सांगोडे ने विशेष प्रयास किया, कार्यक्रम का संचालन शीतेश ढवळे ने किया।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE