राजस्थान | न्यूज़ डेस्क | राजस्थान के अलवर से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक सनसनी फैलाने वाले एक ऐसे 'सीरियल अपराधी' की कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए | महज 23 साल के राहुल मीणा ने कुछ ही घंटों के भीतर दो राज्यों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया, जिसने पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया | पहले अलवर के राजगढ़ में अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ दरिंदगी और फिर दिल्ली पहुंचकर एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी का रेप व मर्डर |
ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज ने बनाया अपराधी
अलवर के राजगढ़ का रहने वाला राहुल मीणा ऑनलाइन गेमिंग और जुए का बुरी तरह आदी था | इस लत के कारण वह भारी कर्ज में डूब गया था | पैसों की इसी तंगी को दूर करने के लिए उसने अपराध का खौफनाक रास्ता चुना | 
पहली वारदात ,दोस्त की पत्नी के साथ दरिंदगी
मंगलवार की रात राहुल अलवर के राजगढ़ में अपने एक दोस्त के घर पहुंचा | दोस्त किसी शादी में गया हुआ था और घर में उसकी पत्नी अकेली थी | राहुल ने भरोसे का कत्ल करते हुए अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया. वारदात के बाद वह तुरंत वहां से फरार हो गया | पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना मोबाइल ₹10,000 में बेच दिया और ₹6,000 में एक एंबुलेंस किराए पर लेकर दिल्ली के लिए निकल पड़ा |