April 24, 2026

Join With Us


मौलाना मोहम्मद बख्श सपरिवार हज पर रवाना




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी । नागपूर एम्बारकेशन प्वाईन्ट से हज यात्रा दिनांक 23 अप्रेल 2026 से शुरू होकर 5 मई 2026 तक रहेगी। जिसमें नागपूर, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के करीब 2400 हज यात्री नागपूर एम्बारकेशन प्वाईन्ट से रवाना होगे। 

नागपूर हज हाऊस से पहला जत्था आज 145 हज यात्रीयों को लेकर मदीना मुनव्वरा रवाना हो रहा है। जिसमें विदर्भ के हजयात्री शामील है। हिगनघाट से मौलाना मोहम्मद बख्श कादरी साहब और उनकी पत्नी, बेटा और बेटी सह परिवार इनमें शामिल हैं। हज पर रवाना होते वक्त अल अजीज एज्युकेशन एण्ड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एड.अब्दुल अमानी कुरेशी ने इनका इस्तकबाल किया, और कहा कि मौलाना मोहम्मद बख्श कादरी साहब एक दीनदार और परहेज़गार शख्सियत हैं, जो हमेशा दीन की खिदमत में लगे रहते हैं।

वो कौम और मिल्लत की भलाई के लिए हर वक्त फिक्र मंद रहते हैं और लोगों को सही राह दिखाने का काम करते हैं। उनकी ज़िंदगी सादगी, अख़लाक़ और इंसानियत का बेहतरीन नमूना है।

अल्लाह तआला उनकी इस मुबारक सफर-ए-हज को कबूल फरमाए और उन्हें सलामती के साथ वापस लाए। इस अवसर पर हाफीज़ अब्दुल अब्दुल रऊफ रिज़वी, एड इब्राहीम बख़्श आज़ाद, , अब्दुल कदीर बख्श, मुस्तफा बख़्श, भाई नियाज बख्श, अहमद रज़ा बख्श, एहतेशाम बख्श, अलीमुर्तज़ा बख्श, अब्दुल रहीम, अब्दुल रज़्ज़ाक़ मलिक,, अब्दुल रज़्ज़ाक़ मामू, नदीम मामु, शेख अफ़रोज़ (सोनू बावा ) हारून कुलडीया, , अमानी कुरेशी प्रमुखता है उपस्थित थे ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE