नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शानो शौकत से उर्स मनाया जा रहा है। सज्जादानशीन सैयद अहफाज़ अली कादरी ताजी की सदारत में "रस्मे परचम कुशाई" 05 मई 2026 बरोज़ मंगल को सुबह 10 बजे अदा की जायेगी । रात 9 बजे “मिलाद शरीफ' की महेफिल होगी ।
तारीख 06 मई 2026 बुध सुबह १० बजे "संदल शरीफ' हज़रत शफी बाबा के आस्ताने से निकलकर शहर का गश्त करता हुआ शाम 7 बजे हज़रत बाबा ताजुद्दीन की बारगहा में संदल व चादर पेश की जायेगी। इसके बाद शफी बाबा की बारगाह में संदल व चादर पेश की जायेगी । उर्स के दौरान सुबह शाम लंगर तकसीम किया जायेगा और उसके बाद शफी बाबा दरबार में महेफिले कव्वाली का प्रोग्राम रात 10 बजे होगा जिसमें फनकार कमर वारसी, देवा शरीफ के अपनी हाजरी पेश करेगे ।
जैरे सदारत सज्जादानशीन सैयद अहफाज़ अली कादरी ताजी, जानशीन सैयद मुज़म्मील अली कादरी ताजी सभी महेमानो का तहेदिल से खैर मखदम करते है। मई 07-05-2026 जुमेरात सुबह 9.00 बजे कुरआन ख्वानी कुल शरीफ की फातेहा होगी।