April 26, 2026

Join With Us


समाजवादी पार्टी के टारगेट में रहेंगी विंध्य की लोस व विस सीटें : मनोज

रीवा नगर के रतहरा में खुला सपा का संभागीय कार्यालय




रीवा। समशेर सिंह गहरवार। विंध्य क्षेत्र की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए समाजवादी पार्टी ने रीवा -रतहरा में  संभागीय कार्यालय का  उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के  अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कार्यालय का शुभारंभ किया। ताकि यहां से पार्टी का अब पूरा टारगेट विंध्य प्रदेश की लोकसभा व विधानसभा की सीटों पर हो सके । वहीं रीवा से हर जगह का दौरा करना भी आसान रहेगा। तत्पश्चात संगठनात्मक संभागीय  बैठक भी  हुई। समाजवादी पार्टी की पहली संभागीय बैठक संभागीय प्रभारी राम प्रताप सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन में साकार हुई।

जिसमें मऊगंज जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनूप यादव एवं युवजनसभा के राष्ट्रीय सचिव व मऊगंज प्रभारी राकेश सिंह यादव का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों से ही रीवा की धरती पर समाजवादी विचारधारा को मजबूत आधार मिला । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि “मिशन 2028” के तहत समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले और संभाग स्तर पर कार्यालय खोलने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र अब बदलाव की ओर बढ़ चुका है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी यहां निर्णायक भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जो इस बात का प्रमाण रहा कि प्रदेश में पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति जनविश्वास लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, प्रदेश सचिव जगदीश यादव, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट अशोक यादव। रीवा जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल, संत कुमार पटेल, नत्थू लाल सेन, एमडी खान, रामचंद्र यादव। रामकिशोर आदिवासी, सुखलाल कुशवाहा, कृष्ण कुमार यादव, राजीव कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे। वहीं (जिला अध्यक्ष, ओबीसी महासभा, रीवा) एवं देवेंद्र कुमार यादव (कांग्रेस बूथ प्रभारी, बरा) ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कार्यक्रम को और भी ऊर्जा प्रदान की।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE