नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी | शहर की ज़िला बार असोसिएशन में नई कार्यकारिणी ने पद ग्रहण कर ली है । जिसमें विभिन्न पदों पर अनुभवी और योग्य अधिवक्ताओं का चयन सैकड़ों अधिवक्ता मतदाताओ ने वोट जरीए किया । इस नई टीम से संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
समिति के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट प्रकाश जायसवाल को चुना गया है, जबकि महासचिव के रूप में एडवोकेट अनिल गुलहाने जिम्मेदारी संभालेंगे। उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट विकास भाऊ और एडवोकेट वैशाली बगड़े का चयन किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में एडवोकेट पंकज राजवाड़े और एडवोकेट रूबी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एडवोकेट प्रीति पिंपलकर को दी गई है, वहीं पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में एडवोकेट सौरभ राउत नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एडवोकेट पूजा शर्मा का चयन हुआ है। इसके अलावा सदस्यगण में एडवोकेट स्नेहा पेटकर, एडवोकेट फुंडे, एडवोकेट मेघना, एडवोकेट लाढ़े, एडवोकेट रोहित रामटेके, एडवोकेट नवजोत, एडवोकेट सुशांत और एडवोकेट इंदरदीप कालसी शामिल हैं। नई कार्यकारिणी समिति के गठन पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी जा रही है। उम्मीद है कि यह टीम संगठन के हित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई ऊंचाइयों को छुएगी।