रायपुर | मिनल केडेकर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणामों में सफल होने पर विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनायें देते हुये कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण होना आपके सालभर की जी तोड़ मेहनत का नतीजा है। परीक्षा के ये नतीजे आने वाले समय में आपके भविष्य के लिये नींव का पत्थर साबित होंगे।
परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होना सुखद होता है। इस बात को भी याद रखना होगा कि यह परिणाम अंतिम नहीं है, सफल हो या असफल आगे और जी भर के मेहनत करना होगा। मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।