न्यूज़ डेस्क | बेमेतरा | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बेमेतरा जिले के दाढ़ी नगर पंचायत में हाल ही में बनी सीसी रोड के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। सड़क के खराब होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत और समयबद्ध जांच कराने को कहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त की कार्रवाई होगी। बहीनों कैडरों पर चल हंपों बटक करोड़ बोड़ों मद का की मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित सड़क का तकनीकी परीक्षण कराया जाए और निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए। से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यदि जांच में मानकों का उल्लंघन या अनियमितता पाई जाती है | 
तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को अन्य निर्माण कार्यों की विशेष समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम विष्णु देव साय। फाइल बेमेतरा के दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण पर सीएम साय का सख्त रुख कलेक्टर को दूरभाष पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश |