May 03, 2026

Join With Us


बलरामपुर में नाले के गहरे पानी में डूबकर दो बच्चों की हुई मौत




 बलरामपुर | न्यूज़ डेस्क | जिले के ग्राम भूताही में बूढ़ादह नाले में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में चार साल की बच्ची कुमारी कोरवा और पांच साल का अमरजीत कोरवा शामिल है। अमरजीत अपने माता-पिता के साथ भूताही में रिश्तेदार के घर आया हुआ था। घटना सामरी थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ खेलते-खेलते नाले की ओर चले गए और गर्मी के कारण नहाने के लिए पानी में उतर गए। गहरे पानी में जाने पर वे डूबने लगे। अन्य बच्चों ने उन्हें डूबता हुआ देखा और घबरा गए। एक बच्चा दौड़कर गांव पहुंचा और स्वजन को घटना की सूचना दी। स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की खोजबीन शुरू की।

काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर सामरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE