May 10, 2026

Join With Us


सुशासन तिहार में भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते ने खोली सुशासन के दावों की पोल




रायपुर | मिनल केडेकर | भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के अधिकारियों पर काम नही करने के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते ने सुशासन तिहार के मंच से सुशासन के दावों की पोल खोल दी है। अधिकारियों, कर्मचारियों पर जनता का काम नहीं करने का आरोप लगाया है, जनता के श्राप से घमंड टूटने की बात कही है। पोर्ते भूल गई जनता ने अधिकारियों को नहीं चुना है बल्कि भाजपा को चुनकर सरकार बनाने का अवसर दिया है और ढाई साल की भाजपा सरकार जनता के लिए ट्रबल इंजन साबित हो गई है, हर विभाग में अराजकता फैल गई है, जनता की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है, इसकी मुख्य वजह कमजोर, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी में डूबी भाजपा सरकार है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सुशासन तिहार को ढकोसला बताते हुए कहा कि पिछले साल हुई सुशासन तिहार में 44 लाख से अधिक आवेदन आये थे जिसमें राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, परिवहन विभाग, बिजली विभाग, जल संसधान विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग सहित लगभग सभी विभागों से सम्बंधित समस्याओं को जनता ने रखा था जिसका निराकरण नहीं हो पाया है। आज फिर सुशासन तिहार में जनता उन्ही विभागों से सम्बंधित समस्याओं को लेकर आ रहे है जिसका जवाब मंच में मौजूद भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी देने में अक्षम साबित हो रहे है, समस्या के लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे है। जनता हलाकान है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब विधायक शकुंतला पोर्ते मान रही है कि अधिकारी, कर्मचारी जनता का काम नहीं कर रहे है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? सरकार में दम नहीं है कि वो प्रशासन को चला रहा है। प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण ही नहीं है, अराजकता है तो जनता तो परेशान रहेगी ही। ऐसे सरकार को जनता का श्राप लगेगा ही। आज यदि चुनाव हो जाये तो जनता सरकार बदल देगी। यहां सुशासन सिर्फ भाषणों में है, हकीकत में कुशासन और कमीशनखोरी हावी है।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE