May 20, 2026

Join With Us


जैन दवाखाना बेस्ट चैरिटेबल हॉस्पिटल अवार्ड से सम्मानित




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। इंपैक्ट इंडिया समिट 2026 के मंच से इंदौर में समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नागपुर द्वारा संचालित सार्वजनिक जैन दवाखाना को “बेस्ट चैरिटेबल हॉस्पिटल अवार्ड" से सम्मानित किया गया ।

यह सम्मान डॉ. Hon सुभाष कोटेचा संयोजक जैन दवाखाना के कुशल नेतृत्व में संस्था द्वारा पिछले कई दशकों से गरीब,दलित,पीड़ित, शोषित लोगों के स्वस्थ हेतु किए जा रहे निरंतर, समर्पित सेवा कार्य के लिए दिया जा रहे है। इस अवार्ड से समस्त जैन समाज में खुशी की लहर फैल गई है। 

सम्मान समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रख्यात क्रिकेट कमेंटेटर पद्मश्री सुशील दोषी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर श्रेष्ठ NGO सम्मान की संस्थापक ज्योति कुमारी मंच पर उपस्थीत थी।

संस्थापक ज्योति मैडम ने बताया कि करीब सौ NGO देश के विभिन्न स्थानों से केरल ,तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, मुंबई, मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों से सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाली विभिन्न संस्थाएं उपस्थित हुई है। हमारा उद्देश्य केवल इनका सम्मान करना ही नहीं है इनका मनोबल बढ़ाना और सही दिशा में उच्च कोटि की सामाजिक सेवा इनके द्वारा हो इसलिए प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन संस्था द्वारा किए जाते हैं।

जैन दवाखाने के संयोजक डॉ सुभाष कोटेचा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सामाजिक क्षेत्र में मरीज का कम से कम खर्चे में अच्छा इलाज करने वाली नागपुर की सबसे पुरानी संस्था है। यहां प्रतिवर्ष एक लाख से ज्यादा मरीजो का ट्रीटमेंट होता है,उसी प्रकार सरकार द्वारा घोषित अनेक योजनाओं द्वारा मरीज को स्वस्थ लाभ हेतु सहयोग दीया जाता है। यहां पर बाह्यरुग्ण विभाग, नेत्र विभाग, दंत विभाग, एक्सरे, सोनोग्राफी,पैथोलॉजी, फिजियोथैरेपी, होमियोपैथी आदि सभी प्रकार के ट्रीटमेंट किए जाते हैं। यहां 46 डॉक्टर्स अपनी सेवाएं दे रहे है। दवाखाने को सुचारू रूप से चलने में पूर्व अध्यक्ष सुरेश ओस्तवाल, सेक्रेटरी भारत बाटविया वर्तमान अध्यक्ष दिलीप रांका प्रफुल्ल पारख,अरविंद कोटेचा,प्रदीप रांका,संतोष गेलड़ा, एवं जैन दवाखाना समिति के सदस्यों का सहयोग मिला।

मुख्य अतिथि क्रिकेट कमेंटेटर पद्मश्री सुशील जोशी ने कहा आपको पुरस्कार मिलने का मतलब आगे बड़ी जिम्मेदारी निभाने का दायित्व बढ़ गया है,अतः आप भविष्य में अच्छे से अच्छा कार्य कर सके ,जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से कर सके यही शुभकामना ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE