May 21, 2026

Join With Us


पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य : टीम द्वारा 2 प्रकरणों में सराहनीय एवं अच्छी कार्य करने पर किया सम्मानित




दुर्ग । सोनम कौर । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा चोरी एवं ऑनलाइन म्यूल अकाउंट/सट्टा प्रकरणों में उत्कृष्ट एवं सटीक कार्यवाही करने वाले पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत।

एसीसीयू एवं थाना स्तर पर गठित टीमों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच एवं सतत पतासाजी के माध्यम से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। चोरी के प्रकरणों में लगन एवं मेहनत से कार्य करने वाली टीम को 23500 रु के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ,साथ ही ऑनलाइन म्यूल अकाउंट/सट्टा प्रकरणों में उत्कृष्ट एवं सटीक कार्यवाही करने वाले पुलिस टीम को 9750 रु से पुरस्कृत किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा आज दिनांक को कार्यालय में जिला दुर्ग पुलिस की टीम को 33 हजार से अधिक के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। टीम के द्वारा चोरी एवं ऑनलाइन म्यूल अकाउंट के महत्वपूर्ण प्रकरण में सटीक कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप टीम के सभी सदस्यों से मिल कर पुरस्कृत किया। 

दिनांक 16.05.2026 को एसीसीयू टीम द्वारा ऑनलाइन सट्टा एवं म्यूल अकाउंट प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खाते खुलवाकर पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड एवं चेकबुक प्राप्त कर ऑनलाइन सट्टे में राशि के लेनदेन में उपयोग करना स्वीकार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा नगद राशि, 46 मोबाइल, 09 लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड तथा अलग-अलग बैंक खातों में जमा लगभग 10 लाख रुपये की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जिला दुर्ग के चोरी के प्रकरणों में थाना सुपेला एवं थाना पद्मनाभपुर की टीमों द्वारा एसीसीयू के सहयोग से तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान मेरठ के चोर गिरोह की जानकारी प्राप्त होने पर टीम को रवाना किया गया, जहां आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर एवं जबलपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। प्रकरण में लगभग 400 ग्राम सोना, लाखों रुपये कीमत का चोरी का माल एवं नगद राशि बरामद की गई। जिससे विभिन्न जिलों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के द्वारा उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही को पुलिस टीम की मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम बताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत कर भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रोत्साहित किया गया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE