रायपुर । मिनल केडेकर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब गली कूचों में बिक रही है। सुशासन तिहार में मंत्री दयालदास बघेल ने मंच से अवैध शराब बिकने की बात स्वीकार किया। अब वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद बृजमोहन अग्रवाल अवैध शराब गली कूचे में बिकने की बात स्वीकार कर रहे है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया है। पूरे प्रदेश में बिना होलोग्राम की तथा नकली शराब बिक रही, सरकारी भट्टियों से बिना होलोग्राम की शराब कोचिये ले जाकर बेच रहे है। शराब की काली कमाई का पैसा किसकी जेब में जा रहा है, जनता जानना चाह रही? क्या ईडी, ईओडब्ल्यू इसकी जांच करेगा । 
सरकार उर्वरकों की उपलब्धता पर श्वेत पत्र जारी करें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खरीफ के लिए खाद उपलब्ध करवा पाने के मामले में सरकार ने ठोस प्रयास शुरू नहीं किया है। कृषि मंत्री केवल मीडिया में बयान देकर अपने कर्तव्य की पूर्ति समझ लिए है। सरकार ने अभी तक उर्वरकों की व्यवस्था के बारे में निश्चिंत बनी हुई है। अभी तक सरकार को किसानों की जरूरत के अनुसार सोसायटियों से मांग का डाटा एकत्रित कर सभी सोसायटियों में खाद पहुंचाना शुरू कर देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार बताये कि इस वर्ष कितने उर्वरकों की जरूरत का आंकलन किया गया तथा सरकार के पास कितनी उपलब्धता की व्यवस्था की गयी है? प्रदेश में 15 लाख मीट्रिक टन की जरूरत है, वर्तमान में कितनी है? सरकार उर्वरकों की उपलब्धता पर श्वेत पत्र जारी करें।
20 रू. तक डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाया जायेगा।
10 दिन में तीन बार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ा ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल का दाम लगातार बढ़ाते जा रही है। डीजल-पेट्रोल के दामों में 87 पैसे पेट्रोल और डीजल पर 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। इसके पहले दो बार बढ़ोत्तरी हुई थी। पहले 3.30 पैसे फिर 95 पैसे कुल 5 रू. लगभग बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम में 20 रू. की बढ़ोत्तरी करना चाह रही। इसीलिये डीजल-पेट्रोल की कृत्रिम संकट पैदा की गयी है। मोदी से देश नहीं संभल रहा है।
प्रधानमंत्री ने देश की समस्या मेलोडी के नीचे दबाने का प्रयास किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बढ़ती मंहगाई डीजल, पेट्रोल की कमी देश में फैली बेरोजगारी को भाजपा और प्रधानमंत्री ने मेलोडी के नीचे दबाना चाह रहे। दुर्भाग्यजनक है कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे से पहले जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने, सोना नहीं खरीदने की बात करते है, तथा बचत करने की बात करते है। प्रधानमंत्री खुद महसूस कर रहे थे कि देश में संकट है और विदेश जाकर महंगाई, बेरोजगारी, देश की आर्थिक नीतियों पर चर्चा करने के बजाय मेलोडी भेंटकर रहे यह बताता है देश के प्रधानमंत्री को देश की चिंता नहीं है।