May 23, 2026

Join With Us


सुशासन शिविर ने बदली जिंदगी : तामेश्वर सिंह का वर्षों पुराना घर का सपना हुआ पूरा

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा, मंच पर मिला नए घर का स्वीकृति पत्र और चाबी




दुर्ग । सोनम कौर । सुशासन शिविर ने बदली जिंदगी : तामेश्वर सिंह का वर्षों पुराना घर का सपना हुआ पूरा,शहर के निवासी तामेश्वर सिंह के लिए आज का दिन उनकी जिंदगी का सबसे यादगार दिन बन गया। हर आम नागरिक की तरह उनका भी सपना था कि उनका अपना एक मजबूत और सुरक्षित घर हो, जहाँ वे अपने परिवार के साथ सम्मान और सुकून से जीवन बिता सकें। लेकिन आर्थिक परेशानियों के चलते यह सपना वर्षों तक अधूरा ही रहा।

किराए के मकान में रहने के दौरान उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मकान मालिक की शर्तों और मकान खाली कराने के डर के बीच परिवार के साथ जीवनयापन आसान नहीं था। छोटी-छोटी बातों पर भी हमेशा चिंता बनी रहती थी कि कहीं रहने का ठिकाना न छूट जाए।

आज आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ने उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा डर हमेशा के लिए खत्म कर दिया। 23 मई को आयोजित सुशासन शिविर में मुख्य अतिथियों केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव,महापौर अलका बाघमार द्वारा संभागयुक्त सत्यनारायण राठौर,कलेक्टर अभिजीत सिंह,आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंच से तामेश्वर सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए पक्के मकान की चाबी और स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

अब उनके परिवार को एक सुरक्षित और स्थायी छत मिल गई है, जहाँ उनके बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे और पूरा परिवार सम्मान और गरिमा के साथ अपना जीवन जी सकेगा।

भावुक होते हुए तामेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका वर्षों पुराना सपना इतनी खुशी के साथ पूरा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री,राज्य शासन,निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके परिवार के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE