May 27, 2026

Join With Us


नितिन गडकरी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। नागपुर केंद्रीय सड़क परिवहनमहामार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, नागपुर महानगर की ओर से शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के दौरान उत्पन्न होने वाली रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष विशेष रूप से रक्तदान शिविरों पर जोर दिया गया। भाजयुमो के माध्यम से पिछले एक सप्ताह में शहरभर में 59 रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया । 

गडकरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से आयोजित संगीत रजनी कार्यक्रम को नागपुरवासीयो का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। सुरेश भट सभागृह में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक रोहित राऊत और गायिका जुईली जोगळेकर ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति एवं ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान की ओर से नितीन गडकरी के अभिष्टचिंतन से हुई। इस अवसर पर कांचनताई गडकरी, समिति के उपाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश बागडी, अविनाश घुसे, किशोर पाटील, मनीषा काशीकर, भोलानाथ सहारे, विजय फडणवीस, डॉ. राजू , प्रमोद पेंडके इत्यादि उपस्थित थे।

आज होगा वस्त्र तुला कार्यक्रम

नितीन गडकरी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार, 27 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे वर्धा रोड स्थित एनरिको हाइट्स, होटल रेडिसन ब्ल्यू के पास वस्त्र तुला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस सामाजिक उपक्रम के अंतर्गत तुला में उपयोग किए गए वस्त्र जरूरतमंद श्रमिकों, हॉकर्स, मेहनतकश एवं गरीब नागरिकों को सम्मानपूर्वक वितरित किए जाएंगे। समिति के अनुसार इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवर, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योग जगत से जुड़े लोग तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे. की संस्थाओ और व्यक्तिगत तौर पर लोगों ने जन्मदिन की बधाईयां पेश की।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE