राजनांदगांव | मनविंदर सिंह भाटिया | हर रविवार को आयोजित होने वाली मस्ती की पाठशाला के लिये लोगो का उत्साह बढता जा रहा है। आज की पाठशाला में नये नये पारंपरिक खेलो कोराजनांदगांव | मनविंदर सिंह भाटिया | हर रविवार को आयोजित होने वाली मस्ती की पाठशाला के लिये लोगो का उत्साह बढता जा रहा है। आज की पाठशाला में नये नये पारंपरिक खेलो को खेल बच्चे एवं बडोे ने मजा लिया। आज जहाॅ सभी वर्ग के लोग गेडी दौड, बाटी चम्मच दौड, स्पंज को भिगोकर पानी भरने, रस्साकसी कर बाल डालने जैसे नये खेलो में बढ़ चढ कर हिस्सा लिए। वही पिट्ठुल, रींग टास्क, साप सीडी,बेडमिंटन, तीरंदाजी, कराटे खेल का आनंद लिए तथा नन्हे मुन्ने बच्चे छोटे छोटे खेलो में हिस्सा लेकर झुला, फिसल पट्टी का मंजा उठाये है, वही बडे बुजुर्ग स्वस्थ रहने के लिए योग का सहारा लिए तथा बच्चे एंव युवा बड़ी संख्या में अंत तक जुम्बा डाॅस में छत्तीसगढी गाने में जमकर झुमे। साथ ही बड़ी संख्या मे बच्चे चित्रकला में भाग लेकर अपनी भावनाओ को ड्राईग सीट मे उकेरे। आज की पाठशाला में बच्चों के साथ बंदर, गोरिल्ला तथा मिकी माउस झुमते नजर आये।
महापौर मधुसूदन यादव एवं आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एवं पार्षदों के साथ मस्ती की पाठशाला में आये लोगो से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने चित्रकला के बच्चों को पुरूस्कार भी दिए। इस अवसर पर महिलाओ एवं युवाओ ने मस्ती की पाठशाला आयोजित करने पर उन्हें धन्यवाद देते हुए पाठशाला की सराहना की।
महापौर यादव ने कहा कि हर रविवार के मस्ती की पाठशाला में बढ़ते भीड़ को देखकर लगता है कि छोटे बड़े सभी में स्वस्थ मनोरंजन के लिए उत्साह है। सुबह से ही बच्चे एवं युवा बडी संख्या में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर भारतीय परंपरा से जुड़े खेल के अलावा योगा एवं जुम्बा डांस का आनंद ले रहे है। उन्होंने कहा कि अगले रविवार को अंतिम मस्ती की पाठशाला रहेगी। मैं सभी से निवेदन करता हूॅ कि परिवार सहित उपस्थित होकर पाठशाला का आनंद उठावे।
आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि मस्ती की पाठशाला में सभी वर्ग के लोग पहुॅच रहे है, यह देखकर पाठशाला की सफलता दिख रही है। उन्होंने कहा कि शहर के समाजिक एवं खेल जगत के लोगो के सहयोग से मस्ती की पाठशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है। पाठशाला के सफल संचालन के लिए निगम प्रशासन, पुलिस तथा यातायात विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था में लगे हुए है, अगले रविवार को अंतिम पाठशाला में भी सभी का सहयोग अपेक्षित है।
आज के पाठशाला की सफलता मेें बाडी टेक जीम, रीदम रिवाल्युसन गु्रप, पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास तथा योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन गु्रप,मदर टेरेसा ग्रुप, ब्लड डोनेड संघ, यामिनी कला केन्द्र, राजनांदगांव रनर गु्रप, के अलावा खेल जगत से हाॅकी, कराटे, तीरंदाजी आदि संघो का सहयोग रहा। मस्ती की पाठशाला में पार्षदो सहित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो ने परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।