June 24, 2026

Join With Us


पारिवारिक विवाद में पिता की हत्या के मामले का खुलासा : प्रार्थी ही निकला आरोपी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मृत्यु




बोरी | न्यूज़ डेस्क | थाना बोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव वार्ड क्रमांक 06 निवासी नीलकमल साहू द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उसके पिता कुलेश्वर साहू घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर थाना बोरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतक की मृत्यु सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण होना तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या होना अभिमत दिया गया।

मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतक कुलेश्वर साहू एवं उसके पुत्र नीलकमल साहू के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी नीलकमल साहू द्वारा अपने पिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर प्रार्थी नीलकमल साहू को ही आरोपी पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

वार्ड क्रमांक 06, ग्राम नवागांव, थाना बोरी, जिला दुर्ग में नीलकमल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी उक्त कार्यवाही में थाना बोरी के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ, विवेचना अधिकारी, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकगण की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा मर्ग जांच के दौरान साक्ष्य संकलित कर हत्या के मामले का सफल खुलासा किया गया।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE