June 29, 2026

Join With Us


AC यूनिट में ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग : पढ़े पूरी रिपोर्ट




उत्तेर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | नोएडा सेक्टर 119 की एक सोसाइटी में सोमवार, 29 जून को आग लग गई | आग अरण्य सोसाइटी में 22वें फ्लोर पर लगी | शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि AC यूनिट में ब्लास्ट होने से आग लगी | हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है | सूचना मिलते ही मौके पर फायर सर्विस यूनिट की छह गाड़ियां भेजी गई | इस घटना में किसी के आहत होने की ख़बर नहीं है | बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में दो फ्लैट आ गए | इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें आग की ऊंची लपटें उठती हुई |  दिखाई दीं | 

पुलिस ने क्या बताया 

नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस ने बताया कि ये सोसाइटी उनके क्षेत्र में आती है | पुलिस ने  सेक्टर-119 की सोसाइटी में आग लगने की खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई की जिसके बाद फायर सर्विस यूनिट को मौके पर भेजा गया | उन्होंने बताया कि CFO गौतमबुद्धनगर और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है | 

पुलिस के मुताबिक फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की विकराल लपटों पर काबू पाया | आग 22वीं मंजिल पर लगी थी और इसकी वजह से आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी | 

आग की और घटनाएं

26 जून को ही नोएडा सेक्टर-9 की दो झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आई थी | जिसके बाद फायर सर्विस यूनिट को बुलाकर आग बुझाई गई | स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही फायर यूनिट को सूचना दी गई और तुरंत एक्शन लिया गया | हाल ही में देश भर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं | सबसे हालिया घटना लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर की है, जिसने कई मासूम बच्चों की जान ले ली | इसी तरह दिल्ली के कई इलाकों में आग लगी | जिसमें मालवीय नगर के होटल और पालम की एक बिल्डिंग में आग की घटना सबसे ताज़ा हैं | इन घटनाओं में सामने आया कि फायर सेफ्टी से जुड़ी कई अनियमितताएं बरती गई थीं | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE