June 29, 2026

Join With Us


रेलवे का इंटर्नल ऐप किया लॉन्च 'Punctuality BZA' : पढ़े पूरी रिपोर्ट

लेट ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ जुगलबंदी




नई दिल्ली | न्यूज़  डेस्क | इंडियन रेलवे और लेट लतीफी साथ-साथ चलने वाले शब्द हैं | रेलवे कितने ही वादे करे मगर ट्रेनों का देर से चलना बंद नहीं होता | ट्रेन कितनी देर से चल रही है, इसका ठीक-ठीक पता भी नहीं चलता कहने को तो कई ऐप हैं जो ट्रेन के आवन-जावन का लेखा जोखा रखते हैं, मगर एकदम सटीक कोई नहीं बता पाता है | लेकिन लगता है अब इसका पता चल जाएगा | इंडियन रेलवे ने ट्रेनों के समय पर चलने और 15 मिनट से ज़्यादा की देरी पर नज़र रखने के लिए अपना पहला इंटर्नल ऐप लॉन्च किया है (Railways real-time train punctuality app)

Punctuality BZA ऐप

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के समय पर चलने और देरी की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए अपना पहला इंटर्नल एंड्रॉयड-बेस्ड मोबाइल ऐप लॉन्च किया है | स्टोरी की ‘ट्रेन’ आगे ले जाने से पहले ही बता देते हैं कि ये एक इंटर्नल ऐप है | माने इसका एक्सेस सिर्फ रेलवे के पास होगा. यह मोबाइल एप्लीकेशन रेलवे अधिकारियों और कंट्रोलर्स को कहीं से भी ट्रेनों की आवाजाही पर आसानी से नज़र रखने में मदद करेगा | 'Punctuality BZA' ऐप को रेलवे के साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) के विजयवाड़ा डिवीज़न द्वारा डेवलप किया गया है | 

डेस्कटॉप पोर्टल की जगह लेगा

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 'Punctuality BZA' ऐप रेलवे के डेस्कटॉप पर चलने वाले ICMS वेब पोर्टल की जगह लेगा पुराने सिस्टम को डेस्कटॉप एक्सेस ज़रूरी होता है बार-बार OTP ऑथेंटिकेशन करना पड़ता है तो नेविगेशन भी अलग-अलग स्क्रीन पर चलता है | वहीं नए ऐप में सभी ज़रूरी ऑपरेशनल जानकारी को रियल टाइम में आसान तरीके से डैशबोर्ड पर देखा जा सकता है | इसमें सेक्शन के हिसाब से ट्रेन की स्थिति, लेट ट्रेन मॉनिटरिंग (LTM), PAM(Punctuality Assessment Module) के आंकड़े, खोई हुई ट्रेन की पहचान और ट्रेन के 15 मिनट से ज़्यादा देर होने पर ऑटोमैटिक नोटिफ़िकेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं | 

लेट ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ जुगलबंदी

नए 'पंक्चुअलिटी BZA' ऐप को 'लेट ट्रेन मॉनिटरिंग' (LTM BZA) सिस्टम के साथ भी जोड़ा गया है | ये एक इन-हाउस टूल है जो ट्रेन मैनेजरों के लिए ट्रेन के चलने से जुड़े डॉक्यूमेंटेशन का काम ऑटोमैटिक तरीके से करता है | माने आने-जाने का टाइम कागज पत्री की जगह अपने आप हो जाता है | इससे रेलवे अधिकारियों को देरी से जुड़ी जानकारी और ट्रेन की आवाजाही का डेटा रियल-टाइम में मिल जाता है | इसके साथ ही नया ऐप रेलवे अधिकारियों को ट्रेन के देरी से चलने का अलर्ट भी मोबाइल पर भेज देगा | कौन से स्टेशन से ट्रेन देरी से चली, इसका डिटेल भी देगा | ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय GPS से नोट करेगा | इतना ही नहीं, सिस्टम में दर्ज हुए हर डिटेल की पीडीएफ़ कॉपी बनाकर भी निकाल देगा | जाहिर है इसका फायदा यात्रियों को भी मिलेगा | रेलवे के अपने सिस्टम में समय का पालन होगा तो ट्रेनें अपने तय शेड्यूल से प्लेटफॉर्म पर पहुंचेंगी | यात्रियों को देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, रेलवे स्टेशन का क्राउड मैनेजमेंट बेहतर होगा और बेमतलब की हड़बड़ी नहीं होगी | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE