नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरैशी | हजरत सैयद मोहम्मद बाबा ताजुद्दीन के 104वें सालाना उर्स के मुबारक मौके पर खिदमत फाउंडेशन नागपुर की ओर से जायरीनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है | शिविर की अहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां 8037 से अधिक रोगी मरीज इलाज करवा चुके हैं |
कैंप में फ्री जनरल चेक-अप, फ्री दवाईयां, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, ड्रेसिंग, एंबुलेंस सेवा सहित अन्य सेवा दी गई | बाबा ताजुद्दीन दरगाह एचबीटी पार्किंग स्टैंड, शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पास आयोजित इस शिविर का बड़ी संख्या में जायरीन ने लाभ उठाया खिदमत फाउंडेशन के गुलाम रजा शेख, आसिफ खान, हारून शेख,
सैय्यद नदीम, शोएब खान, राजिक शेख, शाकीब शेख, इरफान शेख, अज़हर खान, डॉ. जुबिया तबस्सुम, डॉ. शहरबानो खान, डॉ. मोहम्मद ज़करिया, डॉ. सैय्यद मुफैज़, डॉ. मोहम्मद मोलतानी, डॉ. हाशमी शेख, अन्य डॉक्टर, मेडिकल स्टॉफ, एम.आर आदि सेवा में जुटे हुए थे |