July 18, 2026

Join With Us


8.85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ,9.94 लाख की संपत्ति जप्त : दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी




भिलाई | नयमुद्दीन खान |  थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल रंग की कार में सवार दो व्यक्ति कोसानगर गांधी नगर, सुपेला क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी मोह. इम्तियात उर्फ सरफराज के कब्जे से 2.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग ₹53,000 एवं एक रियलमी मोबाइल फोन कीमत ₹7,000 तथा आरोपी मोह. फैजान के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग ₹1,24,000, एक मोटोरोला मोबाइल फोन कीमत ₹10,000 एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 07 CV 3587 कीमत लगभग ₹8,00,000 बरामद की गई। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹9,94,000 है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1018/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE