July 20, 2026

Join With Us


सावन में मंगला गौरी के व्रत को क्यों माना जाता है खास : पढ़े सही तिथि और महत्व

इस वर्ष सावन में कुल 4 सोमवार व्रत और 4 मंगला गौरी के है व्रत




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माने जाने वाले सावन (श्रावण) महीने की शुरुआत इस साल 30 जुलाई 2026 से होने जा रही है, जो 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगा। इस साल सावन मास में कई अद्भुत और शुभ संयोग बन रहे हैं। इस वर्ष सावन में कुल 4 सोमवार व्रत और 4 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे।

सावन के पहले ही दिन बन रहा है विशेष 'शिववास योग'

सावन के पहले ही दिन एक अत्यंत शुभ और विशेष योग बन रहा है, जिसे 'शिववास योग' कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ संयोग के दौरान भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश पर्वत पर विराजमान रहते हैं। इस विशेष योग में भोलेनाथ की पूजा और जलाभिषेक करने से साधक को सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।

महत्वपूर्ण मंत्र: सावन के महीने में मंत्र जप का विशेष महत्व है। 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करने से जीवन के सभी दुख-दर्द और कष्ट दूर हो जाते हैं।

सावन सोमवार व्रत की तारीखें

इस साल सावन के महीने में भक्तों को कुल 4 सोमवार मिलेंगे। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से मनोकामनाएं बहुत जल्दी पूरी होती हैं।

  • पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026

मंगला गौरी व्रत की तिथियां

सावन का महीना भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती को भी अत्यंत प्रिय है। सावन के हर मंगलवार को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए मंगला गौरी व्रत रखती हैं।

  • पहला मंगला गौरी व्रत: 4 अगस्त 2026
  • दूसरा मंगला गौरी व्रत: 11 अगस्त 2026
  • तीसरा मंगला गौरी व्रत: 18 अगस्त 2026
  • चौथा मंगला गौरी व्रत: 25 अगस्त 2026

सावन महीने का धार्मिक व ज्योतिषीय महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने में ही कठोर तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। यही कारण है कि इस माह में पूजा करने से मनचाहा वर या वधू की प्राप्ति होती है।

सावन महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

सावन के पवित्र महीने में सोमवार और मंगलवार के व्रतों के अलावा हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार भी मनाए जाएंगे।

तिथि व्रत / त्योहार

  • 30 जुलाई 2026 सावन मास का शुभारंभ
  • 2 अगस्त 2026 संकष्टी गणेश चतुर्थी
  • 3 अगस्त 2026 पहला सावन सोमवार
  • 5 अगस्त 2026 शीतला सप्तमी
  • 6 अगस्त 2026 मंगला गौरी व्रत
  • 9 अगस्त 2026 कामदा एकादशी
  • 10 अगस्त 2026 दूसरा सावन सोमवार
  • 12 अगस्त 2026 हरियाली अमावस्या
  • 15 अगस्त 2026 हरियाली तीज
  • 17 अगस्त 2026 नाग पंचमी / तीसरा सावन सोमवार
  • 23 अगस्त 2026 पुत्रदा एकादशी
  • 24 अगस्त 2026 चौथा सावन सोमवार
  • 28 अगस्त 2026 सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन (सावन समाप्त)




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE