July 25, 2026

Join With Us


प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सरस्वती नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन : विजेताओं को किया गया सम्मानित




दुर्ग। सोनम कौर | प्रधानमंत्री आवास योजना (एसपी घटक) अंतर्गत सरस्वती नगर आवास परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आवासीय परिसर के हितग्राहियों में राष्ट्रीय भावना, रचनात्मकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। नगर पालिक निगम दुर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं कविता (पोयम) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सहायक अभियंता हरिशंकर साहू ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ ऐसे आयोजनों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सरस्वती नगर आवास परिसर का वातावरण उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। 

उपस्थित हितग्राहियों ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे आपसी भाईचारा और सामुदायिक सहभागिता को और अधिक मजबूती मिले। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हितग्राहियों नाम धनेश्वरी पांडे,सोनी सिंह,पुष्पा गौतम,साक्षी देवांगन,मीरा टांगे, चांदनी भट्ट,दिव्यांश बोरकर इत्यादि है l।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE