July 27, 2026

Join With Us


विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने खरीदा 18.29 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट : पढ़े पूरी रिपोर्ट

विराट कोहली का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है लग्जरी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा में 18.29 करोड़ का नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है | 2,644 वर्ग फीट के इस फ्लैट के साथ 316 वर्ग फीट का एक्सक्लूसिव एरिया और तीन कार पार्किंग भी शामिल हैं | क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है | प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस घर की कीमत 18.29 करोड़ बताई गई हैं | घर का कार्पेट एरिया 2,644 वर्ग फीट है | इसके साथ 316 वर्ग फीट का एक्सक्लूसिव स्पेस और तीन कार पार्किंग की सुविधा शामिल है | 

पेपर्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हुई थी | इस दौरान 1.09 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और 30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस जमा की गई | अगर इस डील की प्रति वर्ग फीट कीमत निकाली जाए, तो यह करीब 69,159 प्रति वर्ग फीट बैठती है | इससे साफ पता चलता है कि मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स में लग्जरी घरों की डिमांड और प्रीमियम प्रॉपर्टी की वैल्यू लगातार मजबूत बनी हुई है |https://www.instagram.com/p/DS7nlKVkZWw/?utm_source=ig_web_button_share_sheet हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ओर से इस डील को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है | 

विराट कोहली का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है लग्जरी

दिल्ली में पले-बढ़े विराट कोहली के पास गुरूग्राम का पॉश डीएलएफ फेज 1 में भी करीब 10,000 वर्ग फीट का बंगला है | इस आलीशान घर की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ है | इस प्रॉपर्टी में प्राइवेट स्विमिंग पूल, हाई-टेक जिम और कई प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं | 

जनवरी 2026 में विराट और अनुष्का ने अलीबाग में आवास बीच के पास स्थित जिराद गांव में 5 एकड़ से ज्यादा जमीन करीब 37.86 करोड़ में खरीदी | प्रॉपर्टी रिकॉर्ड्स के मुताबिक, यह डील दो साथ लगे हुए लैंड पार्सल्स की थी, जिनका कुल एरिया करीब 21,010 वर्ग मीटर है | इस खरीद की रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी 2026 को पूरी की गई थी | 

अलीबाग में विला बना चुके हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

ये कपल पहले भी अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीद चुका है | साल 2022 में दोनों ने करीब 8 एकड़ जमीन 19 करोड़ में खरीदी थी | इसी प्लॉट पर उन्होंने एक लग्जरी विला बनवाया है, जिसमें टेम्परेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल, कस्टम-डिज़ाइन किचन, चार मॉडर्न बाथरूम, जैकूजी, बड़ा गार्डन, कवर पार्किंग और स्टाफ के लिए अलग क्वार्टर्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE