July 27, 2026

Join With Us


अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट की तस्करी : 1000 नग टैबलेट, कार, नगदी एवं मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार

ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार




दुर्ग | सोनम कौर | थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास एक व्यक्ति द्वारा मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516 के साथ अवैध रूप से नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को कार सहित पकड़ा गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पत्तों में कुल 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, नगदी एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 27.07.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी द्वारा अवैध रूप से व्यावसायिक मात्रा में नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखकर वाहन के माध्यम से ग्राहक तलाश कर बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था। अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट का अवैध संग्रहण एवं बिक्री।

▪️ आरोपी का नाम :

1. मो. अनवर, उम्र 43 वर्ष, निवासी केवल्य पार्क एलआईजी-31, ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (स्थायी पता – ग्राम पोड़ी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम)।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 20 पत्ता अल्प्राजोलम टैबलेट (प्रत्येक में 50 नग), कुल 1000 नग, कुल वजन 110 ग्राम (व्यावसायिक मात्रा), अनुमानित मूल्य ₹4,00,000।

2. एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516, अनुमानित मूल्य ₹3,00,000।

3. नगदी ₹1,00,000।

4. एक रियलमी मोबाइल, अनुमानित मूल्य ₹5,000।

   जुमला कीमत : ₹8,05,000।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE