July 31, 2026

Join With Us


बारिश के बीच देर रात तक मैदान में डटे रहे महापौर संजय पांडे : जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

तत्काल राहत पहुंचाने मुस्तैद रहा निगम





जगदलपुर।न्यूज डेस्क । शहर में बुधवार को लगातार हुई बारिश के बीच महापौर संजय पांडे दिन से देर रात तक विभिन्न वार्डों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर अधिकारियों को तत्काल राहत एवं जल निकासी के निर्देश दिए।

सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जलभराव की गंभीर स्थिति सामने आने पर महापौर ने मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलवाकर नालियों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था कराई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के दौरान किसी भी वार्ड में जलभराव की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में जलभराव, नालियों की रुकावट तथा अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम का अमला लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि निगम की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झॉ,संग्राम सिंह राणा सहित आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा एवं नगर निगम का सफ़ाई अमला लगातार मुस्तैदी से कार्यरत रहा।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि जलभराव या अन्य समस्याओं की सूचना नगर निगम को तत्काल दें, ताकि समय रहते उनका निराकरण किया जा सके। नगर निगम ने आश्वस्त किया है कि बारिश के दौरान शहर में जनजीवन सामान्य बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE