August 19, 2026

Join With Us


लक्ष्मी मार्केट स्थित गोदाम से ए.सी. कॉपर वायर चोरी का खुलासा : आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग | सोनम कौर | गजानंद नौखरे द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके गोदाम के पीछे का शटर टूटा हुआ है तथा गोदाम में रखा ए.सी. का कॉपर वायर गायब है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1047/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 18.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दक्षिण गंगोत्री, आकाशगंगा मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के पास दो लड़के ए.सी. कॉपर वायर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम आकाश पाल, उम्र 19 वर्ष 04 माह तथा दूसरे के विधि से संघर्षरत बालक होने की जानकारी दी।

पूछताछ में दोनों द्वारा लक्ष्मी मार्केट, सुपेला के पास स्थित गोदाम में दिनांक 22.07.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे पीछे से शटर उठाकर प्रवेश कर ए.सी. कॉपर वायर चोरी करना तथा उसे बिक्री के उद्देश्य से अलग-अलग टुकड़ों में कर छिपाकर रखना बताया गया। उनकी निशानदेही पर लाल मैदान, फरीद नगर के पास झाड़ियों के पीछे से चोरी का ए.सी. कॉपर वायर बरामद किया गया। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आकाश पाल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा रात्रि के समय गोदाम के पीछे से शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया गया। गोदाम में रखे ए.सी. कॉपर वायर को चोरी कर बिक्री के उद्देश्य से अलग-अलग टुकड़ों में कर छिपा दिया गया तथा बाद में ग्राहक तलाशकर उसे बेचने का प्रयास किया गया।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE