August 21, 2026

Join With Us


मंथन-4 में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की कविता प्रतियोगिता ने बांधा समां




नागपुर। एड अब्दुल अमानी कुरैशी | मंथन-4 के अंतर्गत विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए कविता सम्मेलन एवं कविता-पठन प्रतियोगिता का आयोजन रातुम नागपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत सभागृह में किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी कविताओं का प्रभावी पठन कर उपस्थितोंजनो  ने खूब सराहना की। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर मिला।  मंच पर दिग्गज कवियों ने भी एक से बढकर एक रचनाएँ प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को बेहद रोचक और यादगार बना दिया। कविता के माध्यम से  150 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं, विचारों और सामाजिक सरोकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को मंच पर अभिव्यक्त करने का सुंदर अवसर भी साबित हुआ। अन्य प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।

आयोजकों, निर्णायकों एवं मार्गदर्शकों के प्रयासों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मंथन-4 का यह कविता आयोजन विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। डॉ सुमीत सर ने उपरोक्त जानकारी दी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE