नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। एम.ए. भाषाविज्ञान एवं विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी और जापानी भाषाओं के प्रति बढ़ती रुचि के चलते एम.ए. भाषाविज्ञान एवं विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
इन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी एवं जापानी जैसी महत्वपूर्ण विदेशी भाषाओं का अध्ययन करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, एम.ए. भाषाविज्ञान के माध्यम से भाषा की संरचना, विकास, प्रयोग एवं वैज्ञानिक अध्ययन की जानकारी प्रदान की जाएगी। विभागाध्यक्ष डां शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि
विदेशी भाषाओं के ज्ञान के साथ विद्यार्थियों के लिए अनुवाद, अध्यापन, शोध, पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों तथा विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में रोजगार एवं करियर की नई संभावनाएं खुलेंगी।
200 से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश इस बात का प्रमाण है कि युवाओं में भाषाविज्ञान एवं विदेशी भाषाओं के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।