September 15, 2026

Join With Us


कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, छपरा के रास्ते दिल्ली से पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन : पढ़े पूरी रिपोर्ट

1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी ट्रेन




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को मैनेज और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे रोजाना नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रही है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार और पटना के पाटलिपुत्र के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन की मदद से दीपावली और छठ पूजा के लिए घर जाने वाले लोगों को न सिर्फ कन्फर्म सीट मिलेगी, बल्कि उनका सफर भी सुविधाजनक और आरामदायक बनेगा

1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि आनंद विहार और पाटलिपुत्र के बीच शुरू होने वाली ये स्पेशल ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, छपरा रूट से चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक, आनंद विहार और पाटलिपुत्र के बीच शुरू होने वाली नई स्पेशल ट्रेन को रोजाना चलाया जाएगा। आनंद विहार से पाटलिपुत्र तक जाने वाली ट्रेन 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक रोजाना चलाई जाएगी। जबकि, पाटलिपुत्र से आनंद विहार तक जाने वाली ट्रेन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलाई जाएगी। इस तरह से ये स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से 60-60 ट्रिप लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन से लाखों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, फेफना बलिया, सहतवार, बकुलहा, छपरा जंक्शन, छपरा ग्रामीण और दिगवारा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी का 1, थर्ड क्लास एसी के 2, स्लीपर क्लास के 9 और जनरल क्लास के 6 डिब्बे समेत कुल 20 डिब्बे होंगे।

आनंद विहार और पाटलिपुत्र से कब-कब प्रस्थान करेगी ट्रेन

आनंद विहार से पाटलिपुत्र तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04096, आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन रोजाना आधी रात 00.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात में 23.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में, पाटलिपुत्र से आनंद विहार तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04095, पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन रोजाना आधी रात 00.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात को 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE