हरिद्वार/ रायपुर । मनविंदर सिंह भाटिया। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे मां गंगा की शरण में । संसदीय प्राक्कलन समिति के अध्ययन दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हरिद्वार के पावन तट पर मां गंगा की संध्या आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर देश और छत्तीसगढ़ की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने V CAN न्यूज को बताया कि मन की शांति के लिए हरिद्वार से अच्छा धार्मिक स्थल पूरे विश्व में नहीं । उन्होंने के कहा कि मां गंगा की आरती का आज स्वभाग्य प्राप्त हुआ है । माँ गंगा सभी मनोकामना पूरी करने वाली है तथा कष्ट हरने वाली है । 