October 05, 2026

Join With Us


राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार तनहा नागपुरी का आकाशवाणी नागपुर पर 5 अक्टुबर को प्रसारण




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। देश के सुप्रसिद्ध बहुभाषी कवि एवं शायर तन्हा नागपुरी का विशेष साहित्यिक कार्यक्रम विविध भारती  आकाशवाणी नागपुर केंद्र से आज प्रसारित किया जाएगा। अपनी विशिष्ट काव्य शैली, साहित्यिक अभिव्यक्ति और बहुभाषी रचनात्मकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके तनहा नागपुरी साहित्य जगत की एक महत्वपूर्ण शख्सियत हैं।

तनहा नागपुरी को विगत 25 वर्षों से महान शायर साहिर लुधियानवी की जयंती मनाने का गौरव प्राप्त है। साहिर लुधियानवी की शायरी, विचारधारा और साहित्यिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वे निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन  करते रहे हैं। साहित्य के प्रति उनकी यह दीर्घकालीन प्रतिबद्धता उन्हें अन्य साहित्यकारों से अलग पहचान दिलाती है।

बहुभाषी साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय तनहा नागपुरी ने कविता और शायरी के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं तथा सांस्कृतिक मूल्यों को अपनी रचनाओं में स्थान दिया है। उनकी साहित्यिक यात्रा ने नागपुर को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने में भी योगदान दिया है।

आकाशवाणी नागपुर पर उनके कार्यक्रम को लेकर साहित्यप्रेमियों में उत्साह है। कार्यक्रम में उनकी साहित्यिक यात्रा, काव्य-शायरी और साहित्य के प्रति उनके लंबे योगदान से जुड़े पहलुओं को प्रस्तुत किया जाएगा। 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE