October 12, 2026

Join With Us


ग्राम चौथना प्रकरण में त्वरित कार्रवाई : तीन आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद एवं जादू-टोना के संदेह का मामला




राजनंदगांव । संजय कश्यप। घटना की सूचना पर थाना डोंगरगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीमों ने अज्ञात आरोपियों की पता साजी कर प्रकरण का खुलासा किया।

 मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार; विवेचना में पारिवारिक विवाद एवं जादू-टोना के संदेह का मामला । मोटरसाइकिल एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद । घटना के बाद साक्ष्य नष्ट करने के प्रयास के संबंध में भी साक्ष्य संकलित। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


गिरफ्तार आरोपी


1. हेमंत कुमार सोनकर, पिता स्व. बलिराम सोनकर, उम्र 36 वर्ष।

2. सोनू सोनकर, पिता स्व. बलिराम सोनकर, उम्र 34 वर्ष।

3. श्रीमती केशर सोनकर, पति स्व. बलिराम सोनकर, उम्र 55 वर्ष।


सभी निवासी ग्राम चौथना, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)।


प्रकरण का संक्षिप्त विवरण


प्रार्थी सुखी सोनकर, निवासी ग्राम चौथना, द्वारा दिनांक 09.10.2026 को अपने घर पहुंचने पर पत्नी कमला सोनकर एवं पुत्र खुमेन्द्र सोनकर को मृत अवस्था में तथा पुत्री ममता सोनकर को गंभीर रूप से घायल पाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायल युवती को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 606/2026, धारा 332, 109, 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं विवेचना


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। साइबर सेल राजनांदगांव द्वारा भी विवेचना में सहयोग करते हुए संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।


विवेचना के दौरान घटना के बाद से फरार संदिग्ध हेमंत कुमार सोनकर की पतासाजी कर उसे दिनांक 12.10.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में उसके साथ सोनू सोनकर एवं श्रीमती केशर सोनकर की भूमिका सामने आई।


पुलिस विवेचना के अनुसार, वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद एवं परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने को लेकर जादू-टोना का संदेह होना सामने आया। प्रकरण में मुख्य आरोपी द्वारा अपने चचेरे भाई खुमेन्द्र सोनकर एवं चाची कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने तथा चचेरी बहन ममता सोनकर को गंभीर रूप से घायल किए जाने के तथ्य सामने आए।


महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद


आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया तथा मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई। घटना के समय पहने गए कपड़ों एवं टंगिया के लकड़ी के बेंट को जलाकर नष्ट करने के प्रयास से संबंधित अवशेष भी प्राप्त हुए। पुलिस द्वारा प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं आरोपियों की भूमिका के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई।


प्रकरण में साक्ष्य नष्ट करने एवं अन्य आरोपियों के साथ मिलकर योजना बनाने से संबंधित तथ्यों के आधार पर धारा 61(2) एवं 238 बीएनएस भी जोड़ी गई।


गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई


प्रकरण में संलिप्तता एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को दिनांक 12.10.2026 को क्रमशः दोपहर 02:30 बजे, 02:40 बजे एवं 02:50 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


इस प्रकरण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल राजनांदगांव द्वारा समन्वित प्रयास, संदिग्धों की सतत पतासाजी, पूछताछ तथा साक्ष्य संकलन के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की गई।


राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं गंभीर अपराधों की विवेचना में तत्परता से वैधानिक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख, उप निरीक्षक गीतांजलि सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय साहू, आरक्षक अविलेश ढीढी, किशन चंद्रा, कमल केवट, योगेश साहू, अजय पाटले, लीलाधर मंडलोई, गोविंद साहू, संजय देवांगन, रामखिलावन सिन्हा, मिल्कन वाल्टर। सायबर थाना से सहायक उप निरीक्षक द्वारिका लाउतरे , आरक्षक परिवेश वर्मा, अमित सोनी, जीवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE