October 16, 2026

Join With Us


मामा संग शराब की पार्टी : मामी संग आपत्तिजनक हालत में मिला भांजा




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | उत्तर प्रदेश में बांदा के पैलानी क्षेत्र में 21 साल के युवक की हत्या कर दी गई | पुलिस के मुताबिक, युवक की डंडे से पीटकर हत्या की गई | इसके बाद शव उसके  घर के बाहर फेंक दिया गया | पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है | इस मामले में महिला ने रेप का आरोप भी लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है | 

त्योहार मनाने के लिए 21 साल का युवक गुजरात से अपने गांव लौटा लेकिन गांव आने के दो दिन बाद ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई | उत्तर प्रदेश के बांदा में युवक का शव उसके ही घर के दरवाजे पर मिला | पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या डंडे से पीटकर की गई थी | इस मामले में गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है | 

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे एक महिला और युवक के बीच संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आई है | आरोप है कि महिला के पति ने युवक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसने युवक पर हमला कर दिया | हालांकि, इस मामले में महिला ने रेप का आरोप भी लगाया है | ऐसे में घटना के पीछके पीछे की पूरी कहानी और उस रात क्या हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है | 

मामला बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र का है | पुलिस के मुताबिक, मृतक गुजरात में मजदूरी करता था | त्योहार के चलते वह करीब दो दिन पहले गांव आया था |  इसके बाद वह अपने रिश्ते के मामा के घर पहुंचा | वहां दोनों ने बैठकर शराब पीकर युवक का मामा कुछ देर बाद छत पर सोने चला गया | बाद में उसकी नींद खुली और वह नीचे आया, तो उसने अपनी पत्नी के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा |

इसके बाद विवाद हुआ | गुस्से में उसने डंडे से युवक पर कई वार किए | चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई | आरोपी ने अपने एक साथी की मदद से शव को मृतक के घर  के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गया | जब परिवार के लोगों ने दरवाजे पर शव देखा, तो हड़कंप मच गया | सूचना पुलिस तक पहुंची और टीम मौके पर पहुंची | 

बांदा की डिप्टी एसपी प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि पैलानी क्षेत्र में 21 साल के युवक के साथ डंडे से मारपीट की गई थी | चोटों के कारण उसकी मौत हो गई | उन्होंने कहा कि शव को मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति की मदद से मृतक के दरवाजे पर फेंके जाने की जानकारी मिली है | सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और  सबूत जुटाए | 

इसी के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया | परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है | डिप्टी एसपी के मुताबिक, नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है | मामले में आगे की कार्रवाई जारी है | इस केस में महिला ने रेप किए जाने का आरोप लगाया है |  फिलह पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है | 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE