मोहला।केजन साहू जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के जनपद पंचायत मोहला में हितग्राहियों से दस्तावेज बनाए जाने के एवज में पैसे की उगाही का मामला सामने आया है यहां तक पीड़ित ग्रामीण ने जनपद पंचायत मोहला में बैठे जिम्मेदारी कर्मचारी के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग को भी सोशलमीडिया के माध्यम से कुछ व्हाट्सएप ग्रुपो में वायरल भी किया है दअरसल मामला मोहला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर के आश्रित ग्राम गोहाटोला निवासी ग्रामीण का है जिसको ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लिए जॉब कार्ड की जरूरत आन पड़ी जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कोशिश की लेकिन बात नही बनी तब उससे संबंधित किसी कर्मचारी ने जनपद पंचायत मोहला में बैठे कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर बैठे समीर आर्य से संपर्क करने कहा गया जिसके बाद जॉब कार्ड को लेकर परेशान ग्रामीण ने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से उससे इस बारे में जानकारी लेने चाहा और जॉब कार्ड बनाने की प्रकिया के बारे में पूछा गया तो कम्प्यूटर ऑपरेटर ने सीधे फ़ोन जॉब कार्ड बनाने के एवज में 500 सौ से 1000 हजार रुपये की डिमांड की गई ।
जिस पर परेशान ग्रामीण ने इतना ज्यादा रुपए को लेकर आपत्ति करते हुए कम रुपए लेकिन के लिए उससे निवेदन किया गया लेकन ऑपरेटर ने साफ साफ 500 से एक रुपया कम नही करने की बात कह डाली अब सवाल यह है कि जॉब कार्ड बनाने के लिए शासन द्वारा कोई शुल्क निर्धारित नही है तो फिर मोहला जनपद पंचायत में बैठे ऑपरेटर द्वारा ग्रामीण से पैसों की मांग करना कहा तक लाजमी है यह तो अब जनपद पंचायत मोहला के सक्षम अधिकारी ही बता पाएंग यह सिलसिला कब से चल रहा है है वहा पर बैठे कर्मचारी ही बता सकते जिले में इस तरह के ग्रामीण से खुलेआम पैसे की मांग करना यहां की प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह उठा रहा है आखिर कोई गरीब व्यक्ति को अपना दस्तावेज बनाने के एवज में रुपए देना पड़ रहा है ।
शासन द्वारा योजनाओ का लाभ लेने के लिए निशुल्क होते हुए भी फ़ीस देना पड़ रहा जबकि यहां केंद्र और राज्य सरकार जन जन तक सभी योजनाओं को पहुचाने और उसका लाभ दिलाने के लिए लगातार शिविर आयोजित कर रही है ऐसे में मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहा है कि जब यहां पर छोटे कर्मचारी खुलेआम पैसों की मांग कर रहा है तो अन्य अधिकारी कर्मचारियों की स्थिति क्या होगी अब देखना यह है कि इस मामले का खुलासा होने पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही सुनिश्चित करते है ।
मोहला जनपद पंचायत पीएओ मनरेगा - पी .के.वर्मा
मुझे इस बारे में जानकारी नही है ऑडियो क्लिप को सुन कर ही कुछ बता पाऊंगा