जशपुर | न्यूज़ डेस्क | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 4-5 वर्षीय मासूम जितेंद्र राम की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है | पुलिस के मुताबिक, आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू ने बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी | इसके बाद उसके शरीर से किडनी, फेफड़े और आंख निकालकर प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिए | शव को कंबल और गोधड़ी में लपेटकर बोरी में भरा और खेत के गड्ढे में दबा दिया |
पुलिस का दावा है कि आरोपी सोशल मीडिया पर जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के तरीके तलाश रहा था | इसी दौरान उसके मन में बच्चों के शरीर के अंग निकालकर बेचने का का विचार आया | पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव, वारदात में इस्तेमाल चाकू और फावड़ा, प्लास्टिक की बाल्टी में रखे अंग तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं | आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है | 
7 नवंबर को दर्ज हुई थी बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट
सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम लोढ़ेनापाठ महुआ निवासी रामजीत राम ने 7 नवंबर 2026 को अपने 4-5 वर्षीय बेटे जितेन्द्र राम के लापता होने की होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी | रामजीत करीब एक साल पहले परिवार के साथ मजदूरी करने ग्राम सन्ना आया था | वह आमटचुआ नदी डेम के पास बनी झोपड़ी में परिवार के साथ रहता था | गोर्रापाठ निवासी बासुदेव उर्फ टंगनू का उसके घर आना-जाना था | वह रिश्ते में रामजीत का ममेरा भाई लगता था |
परिजनों के मुताबिक, 5 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे बासुदेव रामजीत और एक अन्य परिचित को अपने साथ शराब पीने ले गया था | शराब पीने के बाद रामजीत और दूसरा व्यक्ति बस स्टैंड की ओर चले गए, जबकि बासुदेव अपनी झोपड़ी की तरफ लौट गया | जब रामजीत घर पहुंचा तो जितेन्द्र वहां नहीं था | परिवार ने आसपास तलाश शुरू की इसी दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि उसने बच्चे को बासुदेव के साथ एक खेत में बनी झोपड़ी की ओर जाते देखा था | परिजनों ने आसपास के गांवों और खेतों में तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला |
खेत के गड्ढे में बोरी के अंदर मिला शव
7 नवंबर की सुबह रामजीत और उसके परिजन दोबारा बच्चे की तलाश में निकले इसी दौरान सन्ना गांव के एक खेत में मक्का बाड़ी की मेड़ के पास पानी से भरे गड्ढे में एक बोरी दिखाई दी बोरी के अंदर कंबल और गोधड़ी में लिपटा बच्चे का शव मिला | शव मिट्टी से हल्का दबा हुआ था | इसकी सूचना पुलिस को दी गई | रामजीत की रिपोर्ट पर सन्ना थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(1)(बी), 103(1) (1)(बी), 103(1) और 238(A) के तहत जांच शुरू की गई |
सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के तरीके खोज रहा था आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदेही बासुदेव उर्फ टंगनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब एक साल पहले मजदूरी करने सन्ना आया था | वह एक खेत में सब्जियां उगाने का काम करता था और वहीं बनी झोपड़ी में रहता था | आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी से मिलने वाली रकम से संतुष्ट नहीं था और ज्यादा पैसा कमाना चाहता था |
इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर कमाई के अलग-अलग तरीके तलाशता रहता था पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बच्चों के शरीर के अंग निकालकर बेचने का विचार आने की बात बताई है |
शराब पिलाने के बाद बच्चे की हत्या करने का आरोप
आरोपी ने अपने कथित मेमोरेंडम बयान में बताया कि 5 नवंबर को रामजीत और उसके परिचित के साथ शराब पीने के बाद वह लौट रहा था | रास्ते में उसे जितेन्द्र मिला | वह बच्चे को बहलाकर गुलाम अंसारी के खेत में बनी झोपड़ी में ले गया |
इसके बाद वह बच्चे को महानदी डेम के पास सौर ऊर्जा प्लेट के नीचेले गया और कुछ समय जंगल की ओर घुमाने के बाद वापस लौटा आरोपी बच्चे को लेकर सन्ना खुटाटांगर पहुंचा, जहां से उसने शराब और मुर्गा खरीदा | आरोपी ने झोपड़ी में मुर्गा बनाया और बच्चे को भी शराब पिलाई बच्चे के नशे में सो जाने के बाद उसने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी | 
शरीर से अंग निकालकर बाल्टी में रखने का दावा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने बयान में बताया कि हत्या के बाद उसने बच्चे के सीने और पेट को काटकर किडनी,फेफड़े और आंख निकाल लिए इन अंगों को प्लास्टिक की बाल्टी में रखा | इसके बाद शव को कंबल और गोधड़ी में लपेटकर बोरी में भरा और बहादुर के खेत में पानी सेभरे गड्ढे में दबा दिया | आरोपी ने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा और बाल्टी को भी बांस के झाड़ के पास एक गड्ढे में छिपा दिया था |
आरोपी की निशानदेही पर सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू (27) निवासी ग्राम चलनी गोर्रापाठ की निशानदेही पर बच्चे का शव, हत्या में इस्तेमाल चाकू औरऔर फावड़ा, प्लास्टिक की बाल्टी में रखे अंग और आरोपी का मोबाइल फोन बरामद किया है | पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया | पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है |