नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। हिंदी, मराठी, उर्दू कवि हास्य व्यंग्य शिल्पी तथा विशेष कार्यकारी अधिकारी जमील अंसारी एक उर्दू भाषी होते हुए उर्दू के साथ, साथ हिंदी एवं मराठी साहित्य की गत ३०वर्षौं से सेवा कर रहे हैं,क़लम, कर्म, सृजन, सामाजिक, साहित्य,कला, संस्कृति, खेल, मज़दूर संगठन, राष्ट्रीय एकता, एवं शिक्षा के क्षेत्र में आपका भरपूर योगदान रहा है इसी योगदान के लिए बिहार विश्वविद्यालय ने आपको डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया है यह सम्मान आपकी विशिष्ट उपलब्धियों, अनुभवों साहित्य,देश और समाज के प्रति योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया, विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले महानुभाव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं उनकी जीवन यात्रा के प्रति समर्पण और अनुभव आने वाली पीढ़ियों को बेहतर कार्य करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देते हैं।
आपने इस सम्मान के लिए विघापीठ के कुलपति डॉ दयानंद जायसवाल तथा कुलसचिव डॉ देवेंद्रनाथ साह का आभार व्यक्त किया है, इस अवसर पर पं.दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ इंद्र भुषण मिश्र, उत्तराखंड सरकार के शिक्षा निदेशक डॉ आनंद भारद्वाज आमदार मुरारी लाल पासवान विशेष रूप से उपस्थित थे, आपने इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव का आभार व्यक्त किया है।