November 11, 2026

Join With Us


भोपाल-इंदौर मेट्रो का किराया होगा सस्ता : हर यात्रा पर 25% की छूट, देशभर की मेट्रो में भी करेगा काम

NCMC कार्ड से 20 रुपये से अधिक की यात्रा पर 25% छूट




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | भोपाल और इंदौर में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 12 नवंबर से दोनों शहरों की मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस स्मार्ट कार्ड से यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही निर्धारित शर्तों के तहत मेट्रो किराए में 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। खास बात यह है कि इस कार्ड का इस्तेमाल देश के उन सभी शहरों की मेट्रो में किया जा सकेगा, जहां NCMC व्यवस्था लागू है।

50 रुपए में मिलेगा स्मार्ट कार्ड

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, यात्री 12 नवंबर से भोपाल और इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटर से NCMC कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा। कार्ड मिलने के बाद यात्री इसमें अपनी जरूरत के मुताबिक राशि रिचार्ज करा सकेंगे। कार्ड एटीएम की तरह काम करेगा और मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

स्मार्ट कार्ड से यात्रा पर मिलेगी 25% छूट

NCMC कार्ड से सफर करने पर यात्रियों को सिंगल जर्नी टिकट पर पहले से लागू 25 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी। यह छूट 20 रुपए से अधिक निर्धारित किराए वाली यात्राओं पर लागू होगी। भोपाल और इंदौर दोनों मेट्रो में यह सुविधा मिलेगी। यानी यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी और किराए में भी बचत होगी।

तीन तरीकों से करा सकेंगे कार्ड रिचार्ज

यात्री अपने NCMC कार्ड को मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) और MP Metro मोबाइल ऐप के माध्यम से रिचार्ज कर सकेंगे। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार डिजिटल या ऑफलाइन विकल्प चुनने की आजादी मिलेगी।

वेंडिंग मशीन से 30 सेकंड में मिलेगा QR टिकट

भोपाल और इंदौर मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा भी शुरू की गई है। यात्री मशीन की स्क्रीन पर 'Buy QR Ticket' विकल्प चुनकर अपना गंतव्य स्टेशन सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित किराया स्क्रीन पर दिखाई देगा। UPI से QR कोड स्कैन कर भुगतान करने पर मशीन से टिकट मिल जाएगा। पूरी प्रक्रिया में करीब 30 सेकंड का समय लगेगा।


मेट्रो यात्रियों के पास टिकट खरीदने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। MP Metro मोबाइल ऐप के अलावा स्टेशन टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और NCMC कार्ड से भी यात्रा की जा सकेगी। डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था में UPI, QR कोड और ई-वॉलेट जैसे कैशलेस भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं।

31 दिसंबर तक अलग-अलग टिकट पर छूट

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रमोशनल डिस्काउंट लागू किया है। इसके तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत छूट दी जा रही है। ग्रुप टिकट कम से कम दो यात्रियों के लिए उपलब्ध है। वहीं, ई-वॉलेट में रिचार्ज करने पर राशि के अनुसार 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस मिलेगा। हालांकि, 20 रुपए के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत प्रमोशनल छूट लागू नहीं होगी।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE