नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा संचालित सार्वजनिक जैन दवाखाने में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली मिलन संयोजक सुभाष कोटेचा के प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कोटेचा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के दिन आप सभी लोग संकल्प करे पेशेंट के साथ अच्छा बर्ताव करेंगे और उनकी सभी बातें अच्छे से सुनते हुए समाधान करे,क्योंकि हमारे यहा आने वाले ज्यादातर पेशेंट गरीब, निराधार, निराश्रित आते हैं,कम खर्च में अच्छा ट्रीटमेंट हमारा दवाखाना देता है इसी वजह से और आपकी सेवाओं के कारण प्रगति कर रहा है ।
प्रमुखता से समिति सदस्य लोकेश बरडिया,उत्कर्ष साकरिया, केतन सेठिया, मयंक अग्रवाल एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।