मुंबई | न्यूज़ डेस्क | महाराष्ट्र में मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती के साथ ऐसी घटना हुई, जिसने महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं | दरअसल, ट्रेन में एक व्यक्ति ने 20 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की युवती ने इसका विरोध किया और स्टेशन पर उतरकर उससे जवाब मांगा | इस पर आरोपी ने उसे चलती लोकल ट्रेन के ट्रेन के नीचे धक्का दे दिया | ट्रेन की चपेट में आने से युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया | उसके सिर में भी चोट आई है | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 
यह घटना 4 नवंबर को महाराष्ट्र के नायगांव रेलवे स्टेशन पर हुई | मामला आज गुरुवार को सामने आया है | घायल युवती नायगांव ईस्ट में रहती है | वह गोरेगांव में अपनी बहन से से मिलने गई थी | वहां से वह बोरीवली होते हुए लोकल ट्रेन से घर लौट रही थी |
ट्रेन में छेड़छाड़, स्टेशन पर आरोपी से भिड़ी युवती
पुलिस ने बताया कि, 4 नवंबर की शाम करीब 7:15 बजे लोकल ट्रेन में एक यात्री ने युवती के साथ छेड़छाड़करने की कोशिश की पीड़िता ने इसका विरोध किया | जब ट्रेन नायगांव स्टेशन पहुंची तो वह प्लेटफॉर्म पर उतर गई | उसने आरोपी से छेड़छाड़ को लेकर जवाब मांगा इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई | बहस इतनी बढ़ गई कि युवती ने गुस्से में आरोपी पर अपनी चप्पल फेंक दी | इसके जवाब में आरोपी ने भी उस पर चप्पल फेंक चप्पल फेंकी इसके बाद उसने पीड़िता को जोर से धक्का दे दिया | 
चलती ट्रेन के नीचे गिरी, कट गया बायां हाथ
धक्का लगने से सोफिया रेलवे के दो डिब्बों के डिब्बों के बीच की जगह से पटरी पर गिर गई | इसी दौरान लोकल ट्रेन चलने लगी वह तुरंत प्लेटफॉर्म पर वापस नहीं चढ़ सकी | ट्रेन का पहिया उसके बाएं हाथ के ऊपर से गुजर गया | इससे उसका हाथ कोहनी के पास से कट गया | इस हादसे में सोफिया के सिर में भी चोट आई उसे 16 टांके लगाने पड़े पुलिस के मुताबिक, युवती की हालत को देखते हुए उसका इलाज जारी है | घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की उसकी पहचान के लिए रेलवे स्टेशन और आसपास की जगहों के CCTV फुटेज खंगाले गए | कई जगहों के कैमरों की जांच की गई | तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे 9 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया |