रायपुर | मिनल केडेकर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के अंदर खूनी वारदात की दो घटनायें सामने आई हैं। मर्डर की इन दो घटनाओं से राजधानी में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दूसरी घटना में युवक को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को गटर में डालकर छिपा दिया गया। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की चांज कर रही है।
पहला केस आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात ईदगाहभाठा निवासी शेख नाजिर और मोहम्मद यूनुस के बीच लाखेनगर चौक में विवाद हुआ था। इसी दौरान शेख नाजिर ने मोहम्मद यूनुस के सीने पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल यूनुस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। 
हत्या कर गटर में फेंका शव
वहीं हत्या की दूसरी घटना तेलीबांधा थाने क्षेत्र की है। कौशल्या माता विहार के सेक्टर-13 में एक युवक निरंजन पाल का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात के बाद मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए। इसके बाद उसके शव को गटर में डालकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया। युवक की मोटर साइकिल को शहर के दूर आउटर एरिया में नदी में फेंक दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है।