November 12, 2026

Join With Us


बच्चों संग दीपावली मिलन बड़ी धूमधाम से मनाया गया : चडडा




रायपुर | मिनल केडेकर | छत्तीसगढ़ टाइगर्स सोशल वर्कर्स एवं टैलेंट रिसर्च सेन्टर के तत्वधान में विगत 18 वर्षों से मना रहे दीपावली मिलन समारोह इस वर्ष भी 380 बच्चों एवं 50 बुजुर्ग माता तुल्य माताएं एवं 30 पिता तुल्य बुजुर्गों के साथ उन्हें नए कपड़े, पटाखे एवं मिठाई देकर बडे धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम को हमारे संरक्षक - मार्गदर्शक सम्मानीय सुरेश कंकारिया एवं स्वर्गीय जनाब इस्माइल मोहम्मद जी के मार्गदर्शन सहयोग  से यह दीपावली मिलन समारोह झुग्गी झोपड़ी एवं फुटपाथ पर रह रहे गरीब परिवारों के बच्चे एवं माता -  पिता तुल्य बुजुर्गों के साथ बड़े धूमधाम से दिलप्रीत नगर में मनाया गया। 

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टाइगर्स सोशल वर्कर्स के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह चडडा , टैलेंट रिसर्च सेंटर की अध्यक्ष कोरीना मारिया कुलदीप सिंह रंधावा, मेवा सिंह रामा अचल निर्मलकर, बदन निर्मलकर , राकेश धीवर, छोटू नेताम,  हेमलाल साहू बहन बलजीत कौर, सकुनतला देवी, भारती यादव , भुक्की धीवर सहित अनेक बच्चे, भाई बहनों ने हिस्सा लेकर आपस में मिठाई खिलाकर दीपावली की इस पावन बेला में खुशियां बांटी और एक दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना | 






Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE