November 14, 2026

Join With Us


संविधान दिवस से पूर्व डॉ. आंबेडकर चैक स्थित संविधान की प्रतिकृति का होगा सौंदर्यीकरण

बौद्ध कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े के नेतृत्व में महापौर से की मुलाकात




राजनांदगांव | संजय कश्यप | आगामी 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चैक स्थित भारतीय संविधान की प्रतिकृति स्थल को आकर्षक एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान करने की मांग को लेकर बौद्ध कल्याण समिति, राजनांदगांव द्वारा किए गए प्रयासों को सकारात्मक पहल मिली है। उल्लेखनीय है कि बौद्ध कल्याण समिति, राजनांदगांव के अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को नगर पालिक निगम के महापौर  मधुसूदन यादव को लिखित आवेदन सौंपकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चैक स्थित संविधान की प्रतिकृति स्थल पर रंग-रोगन,साफ-सफाई,विद्युत आकर्षक साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की गई थी।

इसी विषय पर चर्चा करने के लिए आज महापौर मधुसूदन यादव ने बौद्ध कल्याण समिति, राजनांदगांव के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया। समिति के अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर संविधान की प्रतिकृति स्थल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा 26 नवंबर संविधान दिवस के पूर्व स्थल का आवश्यक रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं आकर्षक साज-सज्जा कराने का आग्रह किया।

समिति ने महापौर को बताया कि भारतीय संविधान केवल देश का सर्वोच्च कानून ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों का प्रतीक है। संविधान दिवस के अवसर पर इस स्थल को गरिमामय एवं आकर्षक स्वरूप में तैयार करना संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महापौर मधुसूदन यादव ने समिति की मांग को गंभीरता एवं सकारात्मकता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थल की सज्जा, स्वच्छता, रंग-रोगन एवं आवश्यक सौंदर्यीकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर स्थल का गौरव एवं सम्मान बना रहे, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा संविधान की प्रतिकृति की गरिमा बनाए रखने उसे भव्य रूप देकर और सुंदर बनाने की भी कार्य योजना है, जिसे अतिशीघ्र मूर्त रूप दिया जायेगा। इस अवसर पर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के.रामटेके की विशेष उपस्थिति रही।

बौद्ध कल्याण समिति ने महापौर की इस सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि नगर निगम प्रशासन द्वारा समय रहते कार्य पूर्ण कराए जाएंगे, ताकि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चैक स्थित संविधान की प्रतिकृति स्थल आकर्षक, स्वच्छ एवं गरिमामय स्वरूप में नजर आए। समिति ने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दिशा में नगर निगम का सहयोग सराहनीय पहल है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE