नागपुर। एड अब्दुल अमानी कुरैशी | महाराष्ट्र शासन के राज्य युवा सांस्कृतिक पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रीय समाजप्रबोधनकार एवं सप्तखंजिरी वादक इंजि. चेतन बेले की सुपुत्री कु. श्रीजा चेतन बेले का प्रथम जन्मदिन समारोह शनिवार, 14 नवंबर 2026 को हुडकेश्वर रोड, नागपुर स्थित महाल्ले सेलिब्रेशन लॉन में अत्यंत हर्षोल्लास, भक्तिमय वातावरण एवं गरिमामय उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालकमंत्री मा. चंद्रशेखरजी बावनकुले साहब, नागपुर जिले के पालकमंत्री मा. संजयजी मेश्राम साहब, उमरेड विधानसभा क्षेत्र के विधायक, विधान परिषद सदस्य डॉ. राजूजी पोतदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य सलील अनिलजी देशमुख, विनोदजी पाटील, पूर्व नगराध्यक्ष मायाताई चवरे, नगराध्यक्ष राजाभाऊ तिडके (मौदा), जिला परिषद नागपुर के पूर्व विरोधी पक्षनेता अनिलजी निधान, हुकूमचंदजी आमदरे, नगरसेवक अजयजी बोडारे, विशालजी बडगे एवं सचिन घोटमारे सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके साथ ही गुरुदेव सेवा मंडल के वैचारिक चिंतक ज्ञानेश्वरदादा रक्षक, वक्ता हरीश पाटील, निशिकांत अहिरकर, आनंदपाल अंबरते, तुलसी हिवरे, जान्हवी घुमे, भाविका खंडारकर सहित अनेक सप्तखंजिरी वादक, समाजप्रबोधनकार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गुरुदेव सेवा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नन्हीं श्रीजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं। अंगुठी पहल समाजप्रबोधनकार इंजि. चेतन बेले की सुपुत्री कु. श्रीजा का प्रथम जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ संपन्न जन्मदिन समारोह में उमड़ी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति, नन्हे बच्चों को ‘ग्रामगीता’ एवं वैचारिक पुस्तकों की भेंट देकर दिया संस्कार और ज्ञान का संदेश
जन्मदिन पर अनूठी पहल : बच्चों को भेंट की गई ‘ग्रामगीता’
इस समारोह का सबसे प्रेरणादायी एवं विशेष आकर्षण रहा बच्चों को वैचारिक साहित्य भेंट करने का अनूठा उपक्रम। जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित नन्हे बच्चों को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की अमूल्य विचारधारा का प्रतीक ग्रंथ ‘ग्रामगीता’ तथा अन्य प्रेरणादायी वैचारिक पुस्तकें भेंट की गईं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही पढ़ने की रुचि विकसित करना, उनमें अच्छे संस्कारों का बीजारोपण करना, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के विचारों से परिचित कराना तथा उनकी वैचारिक और बौद्धिक नींव को मजबूत बनाना था। आज जहां जन्मदिन समारोह प्रायः मनोरंजन और भव्य आयोजनों तक सीमित रह जाते हैं, वहीं इंजि. चेतन बेले ने अपनी सुपुत्री के प्रथम जन्मदिन को ज्ञान, संस्कार, साहित्य और समाजप्रबोधन से जोड़कर एक सार्थक संदेश प्रस्तुत किया।
सप्तखंजिरी के माध्यम से राष्ट्रसंत के विचारों का प्रचार-प्रसार
इंजि. चेतन बेले विगत अनेक वर्षों से महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों के हजारों गांवों में सप्तखंजिरी के माध्यम से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के विचारों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ग्रामगीता, भारतीय संविधान, व्यसनमुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागृति के उनके प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने अपनी सुपुत्री के प्रथम जन्मदिन पर भी इसी वैचारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह संदेश दिया कि बच्चों को महंगे उपहारों के साथ-साथ ज्ञान, संस्कार और अच्छे विचारों की पूंजी देना भी उतना ही आवश्यक है।
भक्तिमय संगीत ने बांधा समां
समारोह में भक्तिमय सुगम संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया। सुरमयी भक्ति गीतों और मधुर संगीत की प्रस्तुतियों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति, संगीत की मधुर स्वर लहरियां, बच्चों को साहित्य भेंट करने की पहल तथा परिजनों और मित्रों का आत्मीय सहभाग इस आयोजन को यादगार बना गया। खुशियों के साथ समाज को दिया सकारात्मक संदेश इंजि. चेतन बेले एवं उनकी धर्मपत्नी सौ. नेहा चेतन बेले ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर इस पारिवारिक उत्सव को सामाजिक चेतना, साहित्यिक संस्कार और भक्तिभाव का सुंदर संगम बना दिया।
नन्हीं श्रीजा के जन्मदिन पर बच्चों के हाथों में वैचारिक पुस्तकें देकर बेले परिवार ने यह संदेश दिया कि सच्चे अर्थों में खुशियां वही हैं, जो स्वयं के साथ-साथ समाज के जीवन में भी सकारात्मकता और प्रेरणा का संचार करें।समारोह की सफलता के लिए इंजि. चेतन बेले, सौ. नेहा चेतन बेले एवं समस्त बेले परिवार ने विशेष परिश्रम किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, शुभचिंतकों, मित्रों, रिश्तेदारों एवं सहयोगियों के प्रति बेले परिवार की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।नन्हीं श्रीजा का प्रथम जन्मदिन केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, साहित्य और समाजप्रबोधन की भावना को समर्पित एक प्रेरणादायी आयोजन बनकर यादगार रहा।