November 19, 2026

Join With Us


कुम्हारी नगर पालिका में समस्त एल्डर मैन ने अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन : जनमानस की समस्याओं का हो निराकरण

जगह जगह सड़कों पर हैं गड्ढे ही गड्ढे




कुम्हारी । न्यूज़ डेस्क। नगर पालिका परिषद एल्डरमैन गोल्डी गोस्वामी,एल्डरमैन अवधेश शुक्ला,एल्डरमैन प्रणव श्रीवास्तव ने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा बता दे कि कुम्हारी पालिका क्षेत्र अंतर्गत सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी हैं जगह जगह सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं जिसके कारण जनमानस के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही हैं साथ ही आए दिन गड्ढे के कारण दुर्घटना का स्थिति भी बना हुआ हैं ।

एल्डरमैन गोल्डी गोस्वामी ने V CAN NEWS  को बताया कि इसी विषय को लेकर पालिका अध्यक्ष महोदया को ज्ञापन सौंपा गया हैं तथा इस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करने का अनुरोध किया गया हैं अध्यक्ष महोदया ने संबंधित इंजीनियर को तत्काल इस कार्य को करने हेतु आदेशित किए जिससे कुम्हारी के सभी जनमानस सड़क पर सुरक्षित आवागमन कर सके। 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE