November 21, 2026

Join With Us


फ्लाई ओव्हर के नीचे चला अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही




राजनांदगांव | संजय कश्यप | जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर के नीचे साफ सुथरा रख स्वच्छ वातावरण निर्मित करने अवैध रूप से रखे ठेला खोमचा हटाने समझाईस देकर समय समय पर कार्यवाही की गयी। वर्तमान में अनाधिकृत रखे ठेला खोमचा एवं व्यवसाय करने वालो के कारण फ्लाई ओव्हर के नीचे गंदगी फैल रही थी तथा आगामी गुरूनानक जयंती में पार्किंग में अवरोध की स्थिति निर्मित न हो उसे ध्यान में रखकर निगम का अतिक्रमण अमला आज गुरूद्वारा के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे ठेला खोमचा हटाने की कार्यवाही किए।

अतिक्रमण हटाव अभियान के तहत फ्लाई ओव्हर के नीचे से ठेला खोमचा हटाने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम की मौजुदगी में आज नगर निगम की अतिक्रमण हटाव टीम के प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र. उप अभियंता चिराग मेश्राम, प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा तथा अमला आवश्यक संसाधन के साथ फ्लाई ओव्हर के नीचे पहुचे और गुरूद्वारा के सामने नीचे से अनाधिकृत रूप से रखे ठेले खोमचे व दुकान संचालित करने वाले ठेला हटाया गया। उक्त क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त होने से आगामी गुरूनानाक जयंती में वाहन पार्क करने में सुविधा होगी।

आयुक्त मरकाम ने अपील करते हुये कहा है कि जिन लोगों की बंद वाहने फ्लाई ओव्रह के नीचे खडी है और जिनके द्वारा अनाधिकृत रूप से ठेला खोमचा व अन्य समान रखा गया है, वे कृपया स्वयं हटा लेवे, ताकि फ्लाई ओव्हर के नीचे स्वच्छ वातातरण निर्मित हो सके।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE