November 21, 2026

Join With Us


टीसीएस रूरल आईटी क्विज़-2026 में बीएसपी एसएसएस-10 के छात्र तनीष कुमार साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया उपविजेता का खिताब




भिलाई | नईमुद्दीन खान | भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10 के कक्षा 11वीं (ए) के छात्र तनीष कुमार साहू ने टीसीएस रूरल आईटी क्विज़-2026 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल कर विद्यालय एवं भिलाई इस्पात संयंत्र को गौरवान्वित किया है। बेंगलुरु में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तनीष ने 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी प्राप्त की।

राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए तनीष ने पहले जोनल स्तर की प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की। छह राज्यों के प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने शीर्ष आठ प्रतिभागियों में स्थान बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की।

बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तनीष ने 120 अंक अर्जित कर अपनी ज्ञान क्षमता और विषय पर मजबूत पकड़ का परिचय दिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने गुजरात के एक प्रतिभागी के बराबर अंक हासिल करते हुए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हुए टाई-ब्रेकर राउंड में उन्होंने द्वितीय स्थान हासिल कर राष्ट्रीय उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

राष्ट्रीय स्तर पर तनीष की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय परिवार ने तनीष को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।  तनीष की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, लगन और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति गहरी रुचि को दर्शाती है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE