November 21, 2026

Join With Us


आबकारी विभाग की कार्रवाई : 6.30 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त : एक आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग | सोनम कौर | कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के तहत 19 नवंबर 2026 को आरोपी विकास यादव पिता हरण सिंह, निवासी कैलाश नगर, तितुरडीह, जिला दुर्ग के कब्जे से कुल 6.30 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला सुपर-36 जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।

प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती गीतांजली तारम द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक विजय वर्मा, आबकारी आरक्षक खिलेश ध्रुव, कोमल प्रिया तिर्की, भूपेन्द्र वर्मा एवं वाहन चालक दुर्गेश का विशेष योगदान रहा।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE